गंगापार, जनवरी 28 -- मंगलवार को सुबह दस बजे के लगभग घर से भटौती पहाड़ी लकड़ी काटने गए अधेड़ की चेकडैम में गिरने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई वह दिवगंत की पहचान कर घर खबर दी तो चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सहायता से शव का चेकडैम से बाहर निकाल, पुलिस को मामले की सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। शव का पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटौती के शान्ति नगर गांव निवासी 53 वर्षीय राम कृपाल सुबह दस बजे के लगभग घर से दो किलोमीटर दूर भटौती पहाड़ी पर लकड़ी काटने गए थे, वहां से लौटते समय वह जैसे ही भटौती गांव की सपहा बस्ती पहुंचे चेकडैम में पैर फिसल जाने से गहरे जल में चले गए। पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। दिवंगत के भतीजे बृजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देत हुए बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.