गढ़वा, अप्रैल 14 -- खरौंधी, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के झूरीबांध मूसहरवा डेरा में लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे चेकडैम निर्माण कार्य में अनियमितता और वन संपदा के दोहन का मामला सामने आया है। चेक डैम निर्माण कार्य में वन विभाग के ही पदाधिकारी नियमों की अनदेखी करते हुए स्थानीय ट्रैक्टर मालिकों के साथ मिलकर पास के जंगलों से बड़े पैमाने पर पत्थरों की अवैध निकासी करवा रहे हैं। ट्रैक्टरों के माध्यम से जंगल से पत्थर निकालकर चेक डैम निर्माण में उपयोग किया गया। यह वन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उसे लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जहां एक ओर आम लोगों को जंगल से लकड़ी, पत्थर या अन्य संसाधन लेने पर सख्त कार्रवाई की जाती है, वहीं विभाग के लोग स्वयं नियमों को ताक पर रखकर अवैध कार्यों को अंजाम दे ...