गुमला, अप्रैल 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित से समाहरणालय में मुलाकात कर शहर की तीन बड़ी समस्याओं को उठाया। इसमें नो एंट्री का समय, ब्लड बैंक की कमी और गैस वितरण की अव्यवस्था शामिल रही। चेंबर के लोगों ने कहा कि सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक लागू नो एंट्री से व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है। इस दौरान वाहनों के चलने पर रोक रहने से सामान लाने-ले जाने में परेशानी हो रही है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि वाहनों को नो एंट्री से छूट दी जाए और समय में थोड़ा बदलाव किया जाए। इस पर डीसी ने कहा कि इस मामले में प्रशासन स्तर पर विचार किया जाएगा और समय कम करने पर फैसला लिया जाएगा।बैठक में ब्लड बैंक का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। चेंबर प्रतिनिधियों ने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.