गुमला, अप्रैल 5 -- गुमला। गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रणय कुमार ने सदर एसडीओ को पत्र लिखकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश निषेध के समय में संशोधन की मांग की है। वर्तमान में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक लागू प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यवसायियों को माल लोडिंग-अनलोडिंग में कठिनाई हो रही है। प्रस्ताव में सुबह 6:30 बजे तक प्रवेश, 6:30 से 8:30 बजे तक रोक तथा 8:30 से 10:30 बजे तक पुनः अनुमति देने की बात कही गई है। वहीं दोपहर 2 से 5 बजे तक भी विशेष छूट देने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावे रांची-लोहरदगा मार्ग के भारी वाहनों को करमडीपा स्थित बाईपास से संचालित करने की अपील की गई है,ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.