कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार। निज संवाददाता नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का सत्र 2026- 28 के लिए गठित होने वाली नई कार्यकारिणी समिति के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तक अध्यक्ष पद के लिए नरोत्तम जोशी और विमल सिंह बेगानी ने ही नामांकन किया है। मतदान 20 मई को होगा। 22 अप्रैल को अपराहन 5 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी भुवन अग्रवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार यादुका, गणेश कुमार डोकानिया, नरेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार खंडेलिया, मनीष घोष और रवि महावर, महासचिव के लिए अजय कुमार सिंघानिया, अनिल कुमार यादुका, किशन लाल अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा और हर्षवर्धन अग्रवाल, सचिव पद के लिए अजय कुमार रंजन, पंकज कुमार शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शंभू कुमार अग्रवाल और ...