हमीरपुर, जनवरी 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के एक शो रूम महिला ग्राहक के कपड़े चेंज करने के दौरान कर्मचारी ने दरवाजा खोल दिया। इस पर बवाल हो गया। महिला ने कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए अवर अभियंता पति को फोन कर दिया। मौके पर अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचे अवर अभियंता ने कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। बवाल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। शो रूम बन्द करके कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए है। शहर के शो रूम में मंगलवार की देर शाम 7.30 बजे के आसपास एक अवर अभियंता की पत्नी खरीददारी करने के लिए पहुंची थी। कुछ कपड़े पसन्द आने के बाद उन्हें चेक करने के लिए शो रूम के चेंज रूम में चली गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गई। इसी दौरान शो रूम के कर्...