किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित चेंगमारी गांव में सोमवार से 48 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुरू होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर रविवार को गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजन के उपलक्ष्य में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली।कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से होकर बहने वाली मेंची नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- चेंगमारी गांव में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन आज से, निकाली गई कलश यात्रा सोमवार से शुरू हो रहे 48 घंटे के हरिनाम ...