घाटशिला, मार्च 14 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा पंचायत अन्तर्गत चेंगजोड़ा जंगल मे शुक्रवार की दोपहर को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। ग्रामीणों नें इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू को दी। जिप सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा नें त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल भेजा। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। जंगल के आस पास घर मौजूद होने होने के कारण नुकसान होने की आशंका थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पुलिस बल एवं वन विभाग के कर्मी भी मौजूद थे। आग को बुझाने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...