चूड़ी गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला
फिरोजाबाद, मई 29 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक चूड़ी गोदाम में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलकर घर में प्रवेश किया तो परिजनों को जानकारी हो गई। गोदाम स्वामी ने शटर उठाकर देखा लेकिन तब तक पूरे गोदाम में धुआं के साथ आग की पलटे उठती देखकर उसके होश उड़ गए। बाइक, स्कूटर सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। नगला बरी चौराहा निवासी शमशाद पुत्र हाजी नौशे का बैंगिल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम है। मकान के पिछले भाग में गोदाम है और अगले भाग में परिवार रहता है। गुरुवार को बकरीद होने के कारण गोदाम सुबह से ही बंद था। यह भी पढ़ें- पॉश मार्केट में भीषण आग से हड़कंप, क्रॉकरी शोरूम जलकर राख देर रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। फायर स्टेशन स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार जवानों के साथ तीन दमकल लेकर मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.