चूहों ने बजाया बैंक का सायरन
हापुड़, जून 17 -- चूहे की हरकत से मंगलवार की आधी रात को एसबीआई का सायरन बज उठा। सायरन बचने से पुलिस दौड़ी और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। बैंक कर्मियों ने आकर सायरन बंद किया। पुलिस का कहना है कि चूहों की हरकत से सायरन बजने लगा था। कस्बा स्थित शिव मंदिर के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। मंगलवार की आधी रात में बैंक का अचानक सायरन बजने लगा। आपात स्थिति भांप कर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिसकर्मियों ने सायरन बजता देखकर बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। कर्मचारी भी मौके पर आ गए। इसके बाद पुलिस ने बैंक का ताला खुलवाया। हालांकि, पुलिस ने जब जांच शुरू की तो चूहों की वजह से सायरन बजने की बात सामने आई। बैंक कर्मियों ने सायरन को बंद कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी, उसी समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.