चूहे की लीद, कॉकरोच और बिना तारीख वाला खाना; MP के फाइव स्टार होटल की किचन का नाजारा देख उड़े होश
इंदौर, अगस्त 22 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के विजय नगर इलाके में एक मशहूर फाइव-स्टार होटल की दो किचन और एक बेकरी को शुक्रवार को जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम ने सील कर दिया। जांच में फ़ूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था। जिला प्रशासन के निर्देशों पर, फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) और खाद्य विभाग की एक टीम ने गुरुवार रात होटल का इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान कई कमियां पाई गई। वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन खाने को एक साथ रखा गया था। इसके अलावा कई ऐसी खाने की चीजें पाईं गईं जो बिना पैकिंग तारीख और बैच नंबर के था। फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी ने कहा, 20 अगस्त को जिला प्रशासन के निर्देशों पर एक टीम बनाई गई थी और टीम ने सयाजी होटल प्राइवेट लिमिटेड का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान कई कमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.