चूहा मारने की दवा खाई, हालत गंभीर
साहिबगंज, जून 16 -- साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के बरतल्ला में मंगलवार को पति -पत्नी के विवाद में पति ने चूहा मारने की दवा खा ली। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक बड़तल्ला के रहने वाले जुगल साहनी का पुत्र शुभम साहनी (26) है। युवक की बहन सविता कुमारी ने बताई कि दोनो पति-पत्नी में आये दिन विवाद चलता है। इसपर गुस्सा में आकर उसका भाई ने चूहा मारने की दवा खा ली। वही युवक का इलाज सदर अस्पताल में फिलहाल चल रहा है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.