चूहा घुसने से फुंका केबल बक्सा, गुल रही बिजली
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कायमगंज, संवाददाता। रूटोल विद्युत उपकेंद्र के नगर द्वितीय फीडर की इनकमिंग मशीन में चूहा घुस जाने से केबिल बक्से में आग लग गई। इससे नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर मरम्मत कार्य पूरा किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। विद्युत उपकेंद्र स्थित नगर के सेकेंड फीडर की इनकमिंग मशीन में शनिवार दोपहर चूहा घुस जाने से केबिल बक्से में आग लग गई। इससे नगर सहित उससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद खराब हुए उपकरणों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। मामले की सूचना पर अवर अभियंता मोहम्मद जावेद भी उपकेंद्र पहुंचे और मरम्मत कार्य की निगरानी की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.