गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। 01 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस चरण में चूहा छछूंदर से फैलने वाली बीमारियों लेप्टोस्पाइरोसिस एवं स्क्रब टाइफस और चूहा छछूंदर नियंत्रण में प्रयुक्त होने वाले रसायनों के प्रयोग में सावधानियों से सम्बंधी शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ आरडी वर्मा ने विकासखंड स्तर के कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। डॉ वर्मा ने बताया कि चूहा एवं छछून्दर बहुत चालाक प्राणी हैं। इसको ध्यान में रखते हुए छः दिवसीय योजना बनाकर इनको नियन्त्रित किया जा सकता है। इसके तहत प्रथम दिन-आवासीय घरों खेतों का निरीक्षण एवं बिलों को बन्द करते हुए चिह्नित कर, झंडी लगाएं, दूसरे दिन-निरीक्षण कर जो बिल बन्द हों वहां चिह्न मिटा दें, जहां पर बिल खुले हों वहां...