लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने अत्यंत घातक चूहानाशक उत्पादों, विशेषकर येलो / व्हाइट फॉस्फोरस युक्त 'रैटोल पेस्ट' की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई सूचना के आधार पर यह कदम जनस्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत उठाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कीटनाशी अधिनियम-1968 के प्रावधानों के अनुसार, देश में केवल उन्हीं कीटनाशी उत्पादों का निर्माण, भंडारण और विक्रय किया जा सकता है जो 'केंद्रीय कीटनाशी बोर्ड एवं पंजीकरण समिति' में विधिवत पंजीकृत हों। शासन ने स्पष्ट किया है कि येलो फॉस्फोरस एक अत्यंत विषैला और ज्वलनशील पदार्थ है, जिसका कोई ज्ञात प्रतिविष (एंटीडॉट) उपलब्ध नहीं है। इसके अल्प मात्रा में सेवन से भी गंभीर विषाक्तता और मृत्यु तक हो सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.