चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, छह मवेशी जले
रायबरेली, अप्रैल 19 -- खीरों, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं छप्पर के नीचे बंधे छह मवेशी जिंदा जल गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेकिन उसके बावजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी गांव नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं अग्निकांड घटना में पीड़ित परिवारों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। क्षेत्र के खांडेपुर मजरे गुमानखेड़ा गांव के रहने वाले हनुमान के घर में रविवार दोपहर के समय उनकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। यह भी पढ़ें- भीषण अग्निकांड में सात घर जले, दो भैंसों समेत पांच पशुओं की मौत अचानक तभी तेज हवा चलने लगी। इसी बीच चूल्हे की आग से उठी चिंगारी से उसके छप्पर में आग लग गई। इससे छप्पर समेत घर की गृहस्थी जलकर राख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.