गंगापार, अप्रैल 24 -- चूल्हे से निकली चिंगारी ने भारी तबाही मचाई। गृहस्थी का सामान के साथ मकान के एक कोने में आधा दर्जन से अधिक मुर्गियां व चूजे जलकर मर गए। घर से धुआं उठता देख जब तक पास पड़ोस के लोग आग बुझाने पहुंचे आग कच्चे मकान के चारों ओर फैल चुकी थी। पंप मशीन चलाकर आग पर नियंत्रण किया गया। पकरी सेवार गांव के नंदलाल सोनकर ने बताया कि गुरुवार की रात दस बजे के लगभग उनके घर के पीछे हिस्से वाले कच्चे मकान में भोजन पक रहा था, रात दस बजे के लगभग चूल्हें की आग भड़क उठी, कच्चे मकान के छज्जा तक पहुंची तो आग पकड़ ली। घटना देख वह चीख पुकार करते हुए आग पर पानी डालने लगे, लेकिन आग बुझ न सकी। भारी नुकसान हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...