गिरडीह, मार्च 21 -- जमुआ। गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य होने का प्रशासनिक महकमा चाहे जितना भी दावा कर ले पर सच्चाई यह है कि ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस का संकट अब भी बरकरार है। जानकारी के अनुसार, बुकिंग कराने के लिए कई दिनों के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सिलेंडर के लिए हर दिन जमुआ स्थित एजेंसियों के पास लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है। काफी इंतजार के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं कई गांव की गृहणियां रसोई गैस के अभाव में मिट्टी के चूल्हों पर लकड़ी या गोबर के गोइठा से किसी तरह खाना बनाने को विवश हैं। इस बारे में क्षेत्र की गृहिणी गंगिया देवी, पम्मी देवी, रेनू देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, कंचन देवी आदि ने बताया कि रसोई गैस के बिना लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाना काफी मुश्किल लगता है। पहले आदत भी थी पर अब यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.