मैनपुरी, जनवरी 16 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में जलते हुए चूल्हे के पास खेल रहे 2 वर्षीय बालक को दूसरे बालक ने धक्का दे दिया। जिससे वह चूल्हे पर जा गिरा और बुरी तरह से जल गया। घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया और उपचार दिलाया गया। जले हुए बच्चे को वर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया निवासी प्रदीप कुमार का 2 वर्षीय पुत्र नीलेश घर में खेल रहा था। जैसे ही वह जलते हुए चूल्हे के पास पहुंचा तभी वहां खड़े दूसरे बच्चे ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह चूल्हे के ऊपर जा गिरा और कमर से नीचे पूरी तरह से जल गया। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। जले हुए बच्चे को अस्पताल लाया गया और इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.