पूर्णिया, जून 20 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत वार्ड चार निवासी बेचन महतो के आठ वर्षीय पुत्र नंदन कुमार की मौत बालूटोल नहर के बगल में हल्दीडावर पोखर में डूबने से हो गई। परिजनों ने बताया कि घर के चूल्हे की मिट्टी लेने के लिये वह घर से निकला था। पोखर से मिट्टी लेने के क्रम में अचानक पाँव फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। वहां उपस्थित अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाकर लोगों को बुलाने का प्रयास किया गया। मगर तब तक वह पानी में डूब चूका था। डूबने से मौत की खबर मिलते ही लोगों का हुजूम जुट गया। यह भी पढ़ें- चूल्हे की मिट्टी लाने निकले बालक की डूबने से मौत बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मौत के जानकारी उपरांत पंचायत के समिति सदस्य जयश्री कुमारी, उप मुखिया मनोज कुमार दास मौके प...