चूल्हे की चिंगारी से सगे भाइयों की गृहस्थी खाक
हमीरपुर, जून 23 -- कुरारा, संवाददाता। शंकरपुर गांव में सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से खपरैल वाले मकान में आग लग जाने से दो भाइयों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। दमकल दस्ते ने मौके पर आग पर काबू पाया। कुरारा थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अनिल शंखवार और सुनील शंखवार के कच्चे खपरैल वाले मकान में सुबह साढ़े आठ बजे खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा घटना की सूचना थाना कुरारा पुलिस व दमकल दस्ते को दी। यह भी पढ़ें- आग से दो कच्चे मकान जले, सिलेंडर फटने से तीन ग्रामीण घायल तब दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित भाइयों ने बताया कि आगजनी में कच्चा मकान सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में लाखों रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.