चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी खाक
कानपुर, जून 3 -- रसूलाबाद। संवाददाता रसूलाबाद क्षेत्र के पाल नगर गांव में बुधवार चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर तहसील प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश लेखपाल को दिए हैं।थाना क्षेत्र के पाल नगर गांव निवासी उदय सिंह पाल खेतिहर किसान हैं। बुधवार को चूल्हे पर खाना बनाते समय उनके घर के छप्पर में आग लग गई। इससे कुछ ही मिनटों में तेज लपटें उठने लगीं। इस बीच घर में रखा अनाज व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। एक माह पहले उदय सिंह दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके इलाज में लाखों रुपये खर्च हुए। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। आग की घटना से परिवार पर मुसीबत आ गई। प्रधान संजीव पाल ने तहसील प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.