पूर्णिया, मार्च 15 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03 स्थित बेगमपुर गांव में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग लग गई। इस घटना में दो अलग-अलग फूस व छपरैल के घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि आग लगने के बाद उठती लपटों को देखकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। जानकारी के अनुसार अग्निपीड़ित मो. तनवीर आलम की पत्नी जिनाह खातून दोपहर करीब दो बजे खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से उनके घर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पड़ोस में रहने वाली शकीला खातून के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी की घटना में घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.