समस्तीपुर, फरवरी 25 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथपुर गांव के वार्ड 2 में सोमवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी उड़ने से नगीना देवी पति उपेंद्र साहनी के घर में आग लग गई। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचते आग बेकाबू हो गया और आसपास के तीन अन्य घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पैक्स अध्यक्ष भोला राय ने अगलगी की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना से अग्निशामक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस बीच आग की लपटों में झुलस कर ननकी देवी के घर बंधी चार बकरी एवं उसके चार बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में पूनम देवी पति दुख हरण साहनी, सोनी देवी पति ननकी साहनी एवं पिंकी देवी पति अनुपम साहनी का घर भी पूरी तरह जल कर राख हो गया। अचानक हुयी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.