चंदौली, जून 8 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण दो मड़ईनुमा घरों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखा गृहस्थी का सामान, पशुधन और मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। गांव निवासी रमेश तथा मुन्ना के मड़ईनुमा घर पास-पास स्थित हैं। घर के बगल में चूल्हे पर खाना बनाया गया था। खाना बनने के बाद लोग वहां से चले गए। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने मड़ई को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घर धू-धू कर जलने लगे। घटना के समय परिवार के सदस्य मजदूरी और अन्य कार्यों के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। आग की ल...