मुजफ्फरपुर, मई 6 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाने के बीरबलिया गांव के नोनिया टोला में मंगलवार की रात आग लगने से दस घर जलकर राख हो गए। इसमें करीब तीन लाख नकद और दस लाख के गहने राख हो गए। अरुण महतो के घर चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने बुधन महतो, ढ़ोढ़ाई महतो, अरविंद महतो, सकिंद्र महतो, अबीर महतो, नंदू महतो, जग्रनाथ महतो, टुनटुन महतो और बालदेव महतो के घर को चपेट में ले लिया। चपेट में आने से जय कुमार और बिक्कू कुमार झुलस गया। देवरिया पूर्वी पंचायत की मुखिया गायत्री देवी और पुत्र राजीव कुमार ने अग्निपीड़ितों में राहत का वितरण किया। मुखिया ने पारू सीओ से आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.