मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर डुमरी गांव में शनिवार को चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में तीन घर जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ितों में रामदास मांझी, हरेंद्र मांझी व राकेश मांझी शामिल हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। तीनों घर की महिलाएं अपने-अपने काम से बाहर गई हुई थीं। मुखिया मीरा देवी, प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, सरपंच उपेंद्र शर्मा, अखिलेश यादव ने बताया कि आग से अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। सीओ अनिल संतोषी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सहायता राशि दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.