कन्नौज, अप्रैल 11 -- ग्राम पंचायत गुगरापुर के मजरा परसादीपुरवा में गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे चूल्हे की चिंगारी से एक फूस के बंगले में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा आशियाना और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रामादेवी पत्नी राजकिशोर उस समय चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उठी चिंगारी फूस की छत पर जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी और पूरे बंगले को अपनी चपेट में ले लिया।आग की इस घटना में बर्तन, बिस्तर, चारपाई, घरेलू सामान सहित मक्का की बुवाई के लिए रखा करीब 5000 रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने नल के पानी से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.