पीलीभीत, मार्च 31 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव तुलापुर ता. कढ़ैरचौरा के रहने वाले जोगा सिंह के घर के पास में पशुशाला बनी है। रविवार वार चूल्हे की चिंगारी से जोगा सिंह की पशुशाला में आग लग गई। आग से पशुशाला में बंधी गाय की जलकर मौत हो गई। बछड़ा झुलस गया। जानकारी लगने पर जोगासिंह ने परिजनों सहित मिलककर आग बुझाई। सोमवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जोगा सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने गाय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान सोनू, राजेंद्र वर्मा, महेंद्र प्रताप, अभिषेक वर्मा, अरुन शंखवार, मनोज वर्मा और राजपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...