मुंगेर, मार्च 2 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा पंचायत अंतर्गत बिहवे उपरचक गांव के वार्ड संख्या-9 में रविवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। इस अगलगी में लगभग एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार बाबूलाल टूडू के घर में दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बाल्टी और पानी के अन्य साधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए। कुछ लोगों ने घर के भीतर रखा सामान बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि अधिकतर सामान नहीं बचाया जा सका। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि दोपहर में चूल्हे पर भोजन बनाया गया था। इसके बाद परिवार के सदस्य कार्यों में व्यस्त ...