समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के चकमधौल गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से शोभा चौधरी नामक महिला के झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गई। घर की महिला बाहर भागकर बाल बाल बच गई। आग लगने से झोंपड़ी समेत उसमें रखे टीवी, पंखा, चौकी, साईिकल, गेहूं, कपड़ा, स्प्रे मशीन, लकड़ी का बक्सा चौदह हजार रूपये नगद सभी कुछ जलकर राख हो गए। सूचना पाकर ताजपुर थाना से अग्नि शमन दल ने घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। कुल मिलाकर लगभग एक लाख से अधिक की क्षति बताई गई। आग लगने की सूचना पर मुखिया राजीव ठाकुर, पूर्व मुखिया विनोद राय, ओम प्रकाश ठाकुर आदि ने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...