प्रयागराज, मार्च 24 -- हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र के कोटवा गांव में प्लंबर के कच्चे घर में खाना बनाते समय चूल्हे की भड़की चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते 80 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी जलकर राख हो गई। कोटवा ग्राम सभा के मजरा काको तालाब निवासी कृष्णराज यादव की पत्नी सोमवार रात आठ बजे मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी उठी चिंगारी ने खपरैल पर जा पड़ी। देखते ही देखते छज्जे में लगी आग भड़क गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीण जबतक दौड़ कर आग पर काबू पाते पूरा घर जल कर राख हो गया। कृष्ण राज ने बताया कि दो दिन पूर्व 80 हजार रुपये में एक भैंस बेची थी। वह रकम भी घर के अंदर झोले में रखी थी। हादसे में नकदी समेत कपड़े, अनाज, बर्तन आदि सबकुछ जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.