चंदौली, अप्रैल 4 -- नौगढ़। तहसील क्षेत्र के मरवटिया गांव में शुक्रवार की रात चूल्हे से निकली चिंगारी से गरीब महिला का कच्चा मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।मरवटिया गांव की रमावती अपने कच्चे घर में रात के समय चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से कच्चा घर में आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का सामान भी जल गया। जिसे देखकर समीप में रहने वाले लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन मकान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.