सहरसा, मार्च 3 -- सलखुआ, एक संवाददाता।प्रखंड के कोपरिया पंचायत अंतर्गत शर्मा टोला वार्ड संख्या 14 में सोमवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 10 घर जलकर राख हो गए। परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के बाद वे मवेशियों के लिए खेत में घास लाने गए थे। इसी दौरान पिंटू शर्मा के घर से धुआं और लपटें उठती दिखीं। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें और धुएं से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आगलगी में उमेश शर्मा, हरेराम शर्मा, विजेंद्र शर्मा, पिंटू शर्मा, केलू शर्मा, कामेश्वर शर्मा, अजय शर्मा, विदुर शर्मा, श्रीकांत शर्मा और महेश्वर शर्मा के घर पूरी तरह जल गए। घर में रखे नगदी, अनाज, बिछावन, कपड़ा, पलंग सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं स्वाहा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.