रांची, मार्च 18 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। चूरी परियोजना में क्लर्क ग्रेड-3 परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनता मजदूर संघ के सचिव तपेश्वर कुमार यादव ने परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए परियोजना पदाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे परिणाम की निष्पक्षता संदिग्ध है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कर परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजन की मांग की है। साथ ही उन्होंने साजिश के तहत बार-बार असफल किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...