देहरादून, मार्च 16 -- चूना भट्टा क्षेत्र में रिस्पना नदी के किनारे एक खंडहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से सोमवार दोपहर सनसनी फैल गई। मृतका की आंख पर गहरा घाव है। हाथ और पैरों के नाखूनों पर मौजूद खरोंचों से स्पष्ट है कि हत्या से पहले संघर्ष हुआ। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुबूत जुटाए। कारणों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी देहात जया बलोनी और सीओ रायपुर रीना राठौर समेतपुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जिसने घटनास्थल से कई अहम सुबूत जुटाए। पुलिस पड़ताल में मृतका की शिनाख्त चंदर रोड डालनवाला स्थित सूरज बस्ती निवासी 26 वर्षीय शिवानी अरोड़ा पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.