हल्द्वानी, अगस्त 8 -- कालाढूंगी। जिला टेनिस एसोसिएशन (डीटीए) नैनीताल की ओर से आयोजित 5वीं स्वतंत्रता दिवस टेनिस कप-2026 का आयोजन किया जाएगा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान में 15 एवं 16 अगस्त को टेनिस होगा। डीटीए नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय ने बताया कि टेनिस चैम्पियनशिप में आठ टीमें भाग लेंगी। जिनमें नैनीताल सिटी येलो, नैनीताल सिटी ग्रीन, रामनगर, रुद्रपुर ए व बी, चूनाखान, हल्द्वानी रेड, हल्द्वानी ब्लू सहित अन्य आमंत्रित टीम शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- शेरवुड की फुटबॉल प्रतियोगिता में लॉरेंस और पाइनग्रोव विजयी यह भी पढ़ें- एनटीएचए में 10 अगस्त से राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...