सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर। शहर के घंटाघर के पास चूड़ी वाली गली से गदियाना की ओर जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। इस मार्ग से स्थानीय लोगों के आलवा कारोबारी व ग्राहक भी निकलते हैं। सड़क टूटी होने के कारण सभी को दिक्कत होती है। चरनजीत सिंह राजा, शालू व विनोद कुमार का कहना है कि सड़क दुरुस्त कराने के लिए कई बार पालिका प्रशासन से मांग की गई, लेकिन गली दुरुस्त नहीं हुई। जिससे सभी को परेशानियां हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...