फिरोजाबाद, मई 3 -- उत्तर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चूड़ी जुड़ाई श्रमिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जागने पर परिजनों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। कृष्णा नगर निवासी 22 वर्षीय लवकुश कश्यप पुत्र अजय कश्यप एक गोदाम में चूड़ी जुड़ाई करने का काम करता था। वह शनिवार देर शाम गोदाम से वापस घर लौटा। तीन भाइयों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसने अपने गले में साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटक आत्म हत्या कर ली। देर रात बड़ा भाई बाथरूम करने के लिए उठा तो उसने कमरे में झांककर देखा। पंखे से छोटे भाई का शव लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। जानकारी होने पर अन्य परिजन भी जाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...