फिरोजाबाद, जून 27 -- हिरासत में लिए गए श्रमिक नेता ने अपने समर्थक चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने श्रमिकों से कहा है कि उनकी समस्याओं के संबंध में वह जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान कराएंगे। तब तक वह अपना काम शुरू कर दें जिससे कि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। साथ ही औद्योगिक प्रतिरोध भी दूर हो सके। बताते चलें कि प्रशासन को आत्मदाह की धमकी देने वाले श्रमिक नेता रामदास मानव को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया था。 यह भी पढ़ें- चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों से काम पर लौटने का आह्वानश्रमिक नेता की गिरफ्तारी आत्मदाह करने को लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचने से पूर्व ही पुलिस ने श्रमिक नेता रामदास मानव को रास्ते से ही पकड़ लिया था। इसके बाद उनको जिला मुख्यालय ले जाया गया। प्रशासन के अधिकारियों के समझाने पर वह आत्महत्या जै...