चूड़ी जुड़ाई में डिब्बी फटने से लगी आग, युवक झुलसा
फिरोजाबाद, मई 19 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी फटने से आग लग गई। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय गोपी सोमवार देर रात अपने घर पर चूड़ी जुडाई का काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक केरोसिन की डिब्बी फटने से आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.