फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी में आग लगने से एक युवक झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यवीर सिंह सोमवार सुबह 11 बजे चूड़ी जुड़ाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान डिब्बी में अचानक से आग भड़क उठी। जिसकी चपेट में आकर सत्यवीर गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे। परिजन आनन-फानन में लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया। थाना प्रभाररी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चूड़ी जुड़ाई के दौरान डिब्बी में आग लगने से युवक झुलसा है। उसका उपचार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.