चूड़ी का काम करती विवाहिता से छेड़छाड़
फिरोजाबाद, मार्च 29 -- थाना उत्तर के श्रीराम कॉलोनी निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह चूड़ी जुड़ाई का काम करती है। वह चूड़ी की जुड़ाई करने में जुटी थी तभी श्रीराम कॉलोनी निवासी रिंकू पुत्र ग्या प्रसाद आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विवाहिता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो युवक ने उसको जमीन पर गिराया और उसके साथ मारपीट करने लग गया। विवाहिता की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकियां देते हुए भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.