फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- सुहाग नगरी के चूड़ी उद्योग में काम करने वाले कामगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने शहर के कांच की चूड़ी उद्योग से जुड़े श्रमिकों की मजदूरी में इजाफा कर दिया है। श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में की गई वृद्धि 1 अप्रैल से लागू कर दी गई है। किस- किस तरह के कामगारों का कितना बढ़ाया न्यूनतम वेतनशासन के निर्णय के अनुसार फिरोजाबाद के चूड़ी उद्योग में कार्यरत चूड़ी के बेलन पर तार लगाने वाला श्रमिक 26180 रुपये मासिक वेतन पाएगा। तार वाला को अभी तक 25 हजार 503 रुपये प्रति महीना मजदूरी मिलती थी। इनकी मासिक मजदूरी में 677 की वृद्धि कर दी गई है।चूड़ी उद्योग से जुड़े अन्य श्रमिकों की मजदूरी में भी उनके काम के अनुसार इजाफा हुआ है। अकुशल श्रमिकों को अब 9825 रुपये की जगह 10096.68 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। उनकी मजदूरी में 260 रुपये प...