नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- किसी भी लुक को इंहेंस करने के लिए एक सही तरह का हेयरस्टाइल बनाना बहुत जरूरी होता है। अगर आपने किसी अच्छी और महंगी ड्रेस को पहना है लेकिन आपने बालों को हमेशा की तरह खुला रखा है तो आपका लुक उतना ज्यादा इंहेंस होकर सामने नहीं आएगा जैसा आप चाहती हैं। रोजाना वाले लुक से हटके कुछ अलग लुक पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप हेयरस्टाइल पर ध्यान दें। गणेश पूजा से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है और अब कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। नवरात्रि में ज्यादातर लोग गरबा और डांडिया नाइट जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में सुंदर तरीके से तैयार होने के लिए यहां हम एक बेहतरीन हेयरस्टइल लेकर आए हैं, जिसे आप पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके बना सकती हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं ये सुंदर हेयरस्टाइल।पुरानी चूड़...