दुमका, फरवरी 16 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चूटोनाथ चौक के समीप रविवार सुबह को एक 12 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। यह घटना दुमका-मसलिया-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर हुई, जहां प्लाई लकड़ी लोड ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पहाड़ी की नाली में जाकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के सामने अचानक एक पालतू गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालते हुए स्थिति को संभाला। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...