पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच में पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम और हटों की बुकिंग दोबारा शुरू कर दी गई है। बाघों की बढ़ी गतिविधियों के कारण कुछ समय पहले इस पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। हालात सामान्य होने और सुरक्षा समीक्षा के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- 16 जून से पुराने समय पर संचालित होगा जू व नेचर सफारीबाघों की गतिविधियां चूका बीच क्षेत्र में पिछले दिनों दो बाघों की लगातार मौजूदगी दर्ज की गई थी। बाघों की आवाजाही हटों और पर्यटक क्षेत्र के आसपास देखे जाने के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि विश्राम और हटों की बुकिंग पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद वन विभाग और वन निगम ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। हाथियों के माध्यम से गश्त कराई गई और व...