बिहारशरीफ, मार्च 25 -- सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के चुहरचक मोहल्ला में गत एक माह से सड़क निर्माण का काम बंद है। इसे बनाने के लिए कुछ माह पहले डोजर से तोड़ा गया था। इस कारण शहरवासियों की परेशानी काफी बढ़ी हुई है। ग्रामीण रुद्रदेव प्रसाद, राजीव रंजन प्रसाद, बंगाली महतो, श्रीराम यादव, शशिकांत कुमार, बच्चु मांझी, बनारस साव व अन्य ने डीएम कुंदन कुमार से इस सड़क की अविलंब निर्माण काम शुरू करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...