चुल्लाई शराब के साथ बाइक जब्त
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सोनबरसा। कन्हौली थाना क्षेत्र के मोहचट्टी खोपरहा पथ पर मुर्गा फार्म से समीप नेपाल से चुल्लाई शराब लेकर आ रहे एक बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके बाइक पर लदा 30 लीटर शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए चालक को दबोच लिया। कन्हौली पुलिस के विशेष छापेमारी में पुअनि शशिकांत प्रसाद व पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि शराब व बाइक जब्त कर लिया गया है। धंधेबाज की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के मरपा गांव निवासी मंसूर साह के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.