मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को 60 लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाइक के साथ दो शराब धंधेबाज को धर-दबोचा। धराया धंधेबाज मधेपुर थाने के बोचही पुनरवास गांव का 23 वर्षीय कृष्णा चौपाल तथा सुपौल जिला के मरौना थाने के सिरखरिया गांव का 19 वर्षीय अर्जुन कुमार बताया गया है। यह कार्रवाई एसआई राखी कुमारी तथा पीएसआई प्रिंस कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से सिकरिया एवं बाथ गांव के बीच मुख्य सड़क पर किया। एसआई राखी कुमारी ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों शराब धंधेबाज बाइक सहित भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। बाइक पर टंगा दो झोला की तलाशी लेने पर कुल दर्जनभर पॉलीथिन में 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.